{"_id":"6990c18ba3319f37db00c7a4","slug":"a-youth-molested-a-blo-while-she-was-on-duty-an-fir-was-lodged-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-167735-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बीएलओ से ड्यूटी के दौरान युवक ने की छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बीएलओ से ड्यूटी के दौरान युवक ने की छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 15 Feb 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
टूंडला। ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ के साथ युवक पिछले महीने से छेड़छाड़ कर रहा था। साथ ही पति से तलाक लेने का दबाव बना रहा है। पीड़िता के ससुर ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध की पुत्रवधू फिरोजाबाद ब्लॉक के एक गांव में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। प्रशासन ने उनकी ड्यूटी राजा का ताल चौकी अंतर्गत एक गांव में लगा दी है। कैंजरा निवासी सतेंद्र कुमार उसके साथ पिछले छह महीने से छेड़छाड़ कर रहा है। साथ ही रास्ते में रोककर आपत्तिजनक हरकतें करता है। आरोपी ने महिला के मोबाइल से गुप्त जानकारी निकाल कर अपने मोबाइल में ली हैं। इसके साथ ही आरोपी उससे पति से तलाक लेने का दबाव बना रहा है।
आरोपी युवक ने 12 फरवरी को महिला को अपनी गाड़ी मे डालने का प्रयास किया, किंतु वह वहां से बच निकली। पीड़िता के ससुर ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता के ससुर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक के विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।