फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A young man who went to take bath in the canal drowned, police started searching

Firozabad News: नहर में नहाने गया युवक डूबा, पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 22 Jun 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to take bath in the canal drowned, police started searching
युवक के नहर में डूबने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। संवाद
शिकोहाबाद। नगला छैकुर के समीप परिवार के साथ रह रहा युवक नहर में नहाने के दौरान डूब गया। वह अपने परिवार के साथ रह रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से युवक की तलाश शुरु करा दी है।
विज्ञापन


जनपद गाजियाबाद के 5 बजधर निवासी सूरजभान (50) अपने पूरे परिवार के साथ झोपड़ी में छैकुर बाबा की मजार के पास रहता है। वह रविवार को नहाने के लिए भोगनीपुर ब्रांच नहर में गया था। अचानक से वह गहरे पानी में डूब गया। पास बैठे लोगों ने शोर मचाया। घटना की जानकारी होते ही अधेड़ के परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन अधेड़ का कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ की खोजबीन के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान अधेड़ को खोजने के लिए स्थानीय गोताखोर को उतारा गया, लेकिन अधेड़ का कोई सुराग नहीं लगा है। इस बारे में इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि अधेड़ नहर में नहाते समय डूब गया है। उसकी गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed