फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A young man was made a victim of fraud by posing as a policeman

Firozabad News: सिपाही बनकर युवक को बनाया ठगी का शिकार

Wed, 26 Mar 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
A young man was made a victim of fraud by posing as a policeman
फिरोजाबाद। जिले में ठग एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। साइबर ठगी के मामले लगातार थाने में दर्ज हो रहे हैं, वहीं सिरसागंज में एक ठग ने खुद को पुलिस का सिपाही बताते हुए एक युवक को बुधवार को ठगी का शिकार बनाया। पीड़ित ने सिरसागंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहल रोड पर एक ठग ने अपने आप को सिपाही बताकर ग्रामीण को ठग लिया। उसके पैसे और मोबाइल लेकर चंपत हो गया। नगला मिश्री एमा लखनई थाना नसीरपुर निवासी रामनरेश बुधवार को 2 बजे अपने मित्र दिनेश के साथ करहल रोड स्थित सिरसागंज तहसील में किसी कार्य से गया था। वहां से अपनी मोपेड से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान पैगू रोड चौराहा के पास बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात व्यक्ति ने खुद को पुलिस का सिपाही बताते हुए रामनरेश को रोका। चेकिंग के नाम पर उसकी तलाशी ली। ठगों ने उसकी जेब में रखे 5000 रुपये नकद, जेब में रखा मोबाइल निकाल लिया। दिनेश ने जब उनसे तलाशी का कारण पूछा तो ठगों ने कहा कि थाने आकर अपना सामान ले जाना। ठगी के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये। लेकिन जब रामनरेश और दिनेश थाने पहुंचे तो पता चला कि वो ठगी का शिकार हो गये है। रामनरेश ने ठगी की तहरीर थाने पर दे दी है।
विज्ञापन

वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र नई बस्ती निवासी पवन राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पास एक कॉल आया था। कॉल करने वाले खुद को उसका रिश्तेदार बताकर विश्वास भी दिला दिया। इसके बाद उससे रुपये की मांग की। ठग ने युवक से पहले 12000, 10000, 8000 और फिर 10000 रुपये अपने पेटीएम में डलवा लिए। साइबर ठग ने इस तरह युवक से 40 हजार रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed