फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A young man travelling from Jaipur to Etawah died in a private bus

Firozabad News: जयपुर से इटावा जा रहे युवक की प्राइवेट बस में मौत

Sun, 22 Jun 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
A young man travelling from Jaipur to Etawah died in a private bus
फिरोजाबाद। जयपुर से इटावा जा रहे युवक की प्राइवेट में बस में तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। रविवार सुबह बस ककरऊ कोठी चौकी के पास पहुंची तो उसकी साथी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बस से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

इटावा में फुलरई, जसवंतनगर निवासी बबलू उर्फ कृष्णवीर (32) जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। वह शनिवार रात प्राइवेट बस से अपने साथी विवेक के साथ गांव जा रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। चालक ने थाना उत्तर क्षेत्र की ककरऊ कोठी चौकी के पास बस को रोक दिया। विवेक ने देखा कि बबलू की मौत हो चुकी है। सूचना पर पुलिस पहुंची। खबर पाकर परिजन भी आ गए। साथी विवेक ने बताया कि बबलू पहले से बीमार था। उसका उपचार चल रहा था। वहीं थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ह्दयगति रुकने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed