फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A young man returning after eating a feast was shot, referred to Agra

दावत खाकर लौट रहे युवक को मारी गोली, आगरा रेफर

Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
A young man returning after eating a feast was shot, referred to Agra
मक्खनपुर। दावत खाकर बाइक से लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने मारी मार दी। इससे वह घायल हो गया। युवक को मृत समझ कर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद के साथ थानाध्यक्ष मक्खनपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव सांती निवासी अर्जुन कुमार (22) मंगलवार देर रात गांव मिलिक से दावत खाकर बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। वह गांव के समीप पहुंचा था। तभी पहले से मौजूद दो लोगों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। युवक को मृत समझ कर आरोपी मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गोली लग जाने की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार और थानाध्यक्ष महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार का कहना है कि घटनास्थल का वीडियो बनाने के साथ ही युवक के बयान दर्ज किए गए है। युवक ने गोली मारने का आरोप दो लोगों पर लगाया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। युवक का उपचार आगरा में चल रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed