फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A young man committed suicide by jumping in front of a train, his family created a ruckus.

Firozabad News: युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, परिजन ने किया हंगामा

Mon, 22 Sep 2025 07:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 22 Sep 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping in front of a train, his family created a ruckus.
सांकेतिक 
- लाइनपार थाने के रामनगर क्षेत्र का मामला, परिजन ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- सड़क पर शव रख लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लाइनपार थाने के रामनगर क्षेत्र में सोमवार को एक 20 वर्षीय युवक चंचल उर्फ अर्जुन ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजन ने आरोप लगाया कि जहां चंचल काम करता था। वहां उसको लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे आहत होकर उसने जान दी है। न्याय की मांग करते हुए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।

परिजनों के अनुसार चंचल रामनगर में ही चूड़ी सिट पर काम करता था। परिजन के अनुसार चंचल ने काम के दौरान गलती से 5 हजार रुपये मालिक के मोबाइल से कहीं और ट्रांसफर कर दिए थे। इस बात को लेकर मालिक और उसके साथी लगातार चंचल को प्रताड़ित कर रहे थे। परिवार का आरोप है कि चंचल को रोज ताने दिए जाते थे और हाल ही में उसके साथ मारपीट भी की गई थी।
विज्ञापन


इस प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान होकर चंचल घर भी नहीं लौटा और सोमवार को उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले भी उनके घर आए थे और पैसे की मांग कर चुके थे, जिससे चंचल गहरे तनाव और शर्मिंदगी में था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले ही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए परिजनों और मोहल्ले वालों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खुल सका। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार वालों को समझा-बुझाकर शांत किया गया है।

- रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed