फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A tractor-trolley loaded with straw overturned on Eta Road, causing a traffic jam

Firozabad News: एटा रोड पर भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, लगा जाम

Fri, 18 Apr 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 18 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley loaded with straw overturned on Eta Road, causing a traffic jam
टूंडला-एटा मार्ग पर पलटी भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व पटरी से बमु​श्किल गुजरते वाहनसंवाद
टूंडला। एटा की ओर से भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहा चालक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठा। भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई। हादसा होने से टूंडला-एटा रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे बाद भूसे से भरी ट्रॉली का सड़क से हटाया गया तब जाकर जाम खुला। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे करीब की है। एटा की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भूसा लेकर टूंडला की ओर आ रहा था। ट्रैक्टर थाना पचोखरा के गांव नगला दल के पास पहुंचा तभी अचानक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा। भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। हादसा होते ही टूंडला एटा रोड पर जाम लग गया। वाहनों की दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की जानकारी थाना पचोखरा पुलिस को दी गई, किंतु पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं हटवाया। इसके चलते तीन घंटे तो वाहन जाम के झाम में जूझते रहे। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा ने बताया कि घटना के दौरान वे एक अन्य घटना में मशगूल थी। मौके पर पहुंच भेजी थी तथा क्रेन के आने में देरी हुई। ट्रॉली को सड़क से हटवाकर जाम खुलवा दिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed