{"_id":"668c2ba16c9bb5e8aa0d0e46","slug":"a-total-of-e-stamps-worth-rs-1444-lakh-were-put-in-the-eight-documents-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-128539-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आठों बैनामों में लगाए गए कुल 14.44 लाख रुपये के ई-स्टांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आठों बैनामों में लगाए गए कुल 14.44 लाख रुपये के ई-स्टांप
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भूमि घोटाले में एसडीएम, नायब तहसीलदार लेखपाल एवं भाजपा नेताओं द्वारा अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों के पक्ष में साजिश के तहत कराए गए 75 बीघा भूमि के फर्जी बैनामे में कुल 14,44,800 रुपये के स्टांप लगे। इन सभी आठ बैनामों में भूमि बेचने वालों को कुल 1,57,47,400 करोड़ रुपये की मोटी रकम प्राप्त हुई।
सिरसागंज के गांव रूधैनी में अधिकारियों के साजिश के तहत कुल आठ बैनामा हुए। इनमें से पहला बैनामा प्रदीप कुमार करसौलिया पुत्र शिव प्रसाद करसौलिया निवासी 162, साकेत कॉलोनी शहर व जिला हाथरस, प्रशांत कुमार एवं प्रवीण कुमार निवासीगण गांव रूधैनी सिरसागंज ने संयुक्त रूप से खाता संख्या 322, गाटा संख्या 920, रकवा 6.147 में से है। 1.3205 को दीपक राजपूत निवासी बरसार तहसील ऊरई जनपद जालौन, अनीता सिंह पुत्री महीपाल सिंह चाहर निवासी 26, डिफेंस कॉलोनी तहसील व जनपद आगरा एवं सर्वेश सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासी भदावर हाउस बिछिया रोड गली नंबर एक तहसील, जनपद मैनपुरी को कुल 43 लाख रुपये में बेचा। इस बैनामा में कुल 3,11,500 रुपये के स्टांप लगे।
दूसरा बैनामा मनोज कुमार करसौलिया निवासी रूधैनी सिरसागंज, हाल निवासी एचएसएन 336, बाई की कोठी दयानंद झलयानी दुमारी जयपुर राजस्थान ने अर्जुन सिंह गुर्जर निवासी 108 ए, बगरा शहर व जिला जालौन के नाम किया। इसमें उपरोक्त में से 1/2 भाग का बैनामा कुल 23 लाख रुपये में किया। इसमें 183,600 रुपये के स्टांप लगे। तीसरा बैनामा मनोज कुमार ने ही प्रवेश कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी गांव महलई पोस्ट नैपई तहसील फिरोजाबाद के नाम है 2.3052 में से 0.7683 हेक्टेअर कुल 23 लाख रुपये में बेचा। इसमें 1,83,600 रुपये के स्टांप लगे।
विज्ञापन
चौथा बैनामा भी मनोज कुमार ने राजश्री चाहर पत्नी महीपाल सिंह चाहर निवासी 26 डिफेंस कॉलोनी जिला आगरा के नाम 0.7683 है का 23 लाख रुपये में किया। इसमें कुल 1,73,600 रुपये के स्टांप लगे। पांचवा बैनामा भी मनोज कुमार ने महीपाल सिंह चाहर पुत्र विजय सिंह चाहर पता उपरोक्त के नाम 0.7683 हैक्टेयर भाग कुल 23 लाख रुपये में किया। जिसमें कुल 1,83,600 रुपये के स्टांप लगे।
छठवां बैनामा प्रदीप करसौलिया पता उपरोक्त ने अनीता सिंह पुत्री महीपाल सिंह चाहर निवासी डिफेंस कॉलोनी आगरा के नाम कुल 1/6 भाग का 20 लाख रुपये में किया। जिसमें कुल 1,61,500 रुपये के स्टांप लगे। सातवां बैनामा प्रशांत करसौलिया पता उपरोक्त ने अजीत कुमार पुत्र तारा चंद्र निवासी नगला खंदारी तहसील सिरसागंज के नाम 1/6 भाग का कुल 11 लाख रुपये में किया। जिसमें 96,800 रुपये के स्टांप लगे। इसके अलावा आठवां बैनामा प्रवीन करसौलिया पता उपरोक्त ने पप्पू पुत्र पन्नालाल निवासी गांव महलई पोस्ट नैपई तहसील फिरोजाबाद के नाम 1/6 भाग 19 लाख रुपयों में किया। इसमें कुल 1,50,600 रुपयों में किया। इस तरह पूरी भूमि के बैनामे में 14,44,800 लाख रुपये के स्टांप लगाए गए।