फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A short circuit caused a massive fire in a grocery store, burning goods worth lakhs.

Firozabad News: किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

Sun, 07 Jun 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 07 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a massive fire in a grocery store, burning goods worth lakhs.
किराना की दुकान में लगी भीषण आग। स्वयं स्रोत
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के हरदासपुरा चौराहे पर स्थित सुरेंद्र किराना स्टोर में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव नरगापुर निवासी दुकान स्वामी सुरेंद्र सिंह रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर गए थे, जिसके बाद रात करीब 10:30 बजे अचानक दुकान से लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने धुआं देख दुकान स्वामी और दमकल विभाग को सूचना दी। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दमकल की गाड़ियां और पुलिस घटना के करीब एक घंटे देरी से पहुंचे, जिससे नुकसान और अधिक बढ़ गया। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed