फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A report of kidnapping of a youth was filed against three

Firozabad News: तीन के खिलाफ युवक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 Aug 2025 04:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Aug 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
A report of kidnapping of a youth was filed against three
- हत्या करने का षडयंत्र कर अपहरण करने की धारा भी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा इलाके में चार दिन से लापता युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या करने का षडयंत्र रचकर अपहरण करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को गुस्साए परिजन ने थाना घेरकर विरोध प्रदर्शन किया था। तब अधिकारियों के आदेश पर फरिहा पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने का मजबूर हुई है।

गांव वरथरा निवासी अनीता ने बताया कि 17 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के ही विजय, सोनू और दयाशंकर उसके पुत्र स्वागेश (19) को आंबेडकर पार्क के सामने बोरिंग करने वाली मशीन का सामान उतारने के लिए घर से ले गए थे। गांव का तीनों स्वागेश को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गए। जब घर वालों ने खाना खाते समय स्वागेश को नहीं देखा तो आस पड़ोस में खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 17 और 18 अगस्त को पीड़िता ने थाने पर पुत्र के अपहरण करने की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया था। फिर मंगलवार को परिजन व ग्रामीणों ने उग्र होकर थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था। सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण और सीओ जसराना थाने पहुंच गए। अधिकारियों के आदेश पर हत्या करने का षडयंत्र रचकर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ का कहना है कि आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed