फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A passenger sitting on the footboard of the train had his toe cut off by the platform

Firozabad News: ट्रेन के पायदान पर बैठे रेलयात्री का प्लेटफार्म से कटा पैर का पंजा

Thu, 05 Jun 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 05 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A passenger sitting on the footboard of the train had his toe cut off by the platform
टूंडला स्टेशन से उपचार के लिए रेलयात्री को ले जाती पुलिस संवाद
टूंडला। भीषण गर्मी और भीड़ के बीच रेलयात्री ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर यात्रा करते हुए लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। बुधवार शाम को भी कोच के पायदान पर पैर रखकर यात्रा कर रहे एक यात्री का पैर प्लेटफार्म से टकराकर पंजा कट गया तथा प्लेटफार्म पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

राजस्थान के बाड़मेर निवासी कैलाश चंद्र ट्यूब-बल्ब का काम करते हैं। व्यापार के सिलसिले में वे बिहार के रविगंज गए थे। बुधवार को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस से जनरल कोच से यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के पीछे छोर से तीसरे जनरल कोच के दरवाजे पर पायदान पर पैर रखकर बैठकर मोबाइल चला रहे थे। इसी बीच टूंडला स्टेशन का प्लेटफार्म आ गया तथा उनका पैर टकराने से वे प्लेटफार्म पर गिर गए।
विज्ञापन

गनीमत रही इस बीच ट्रेन लगभग रुकने वाली थी। हादसे में उनके दाएं पैर की चारों उंगलियां कट गईं। सूचना पर पहुंची रेलवे चिकित्सीय टीम ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। बताते चलें कि पायदान पर यात्रा करते हुए हर दूसरे दिन ट्रेन से गिरकर यात्री घायल हो रहे हैं अथवा उनकी मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed