फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A man travelling from Barabanki to Delhi for treatment died on the train.

Firozabad News: बाराबंकी से इलाज के लिए दिल्ली जा रहे व्यक्ति की ट्रेन में थमी सांसें

Sat, 18 Oct 2025 07:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Oct 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
A man travelling from Barabanki to Delhi for treatment died on the train.
सांकेतिक 
टूंडला। बाराबंकी से दिल्ली इलाज कराने जा रहे एक व्यक्ति की शनिवार को ट्रेन के अंदर ही सांसें थम गईं। यात्री की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टूंडला स्टेशन पर उतारा गया, जहां जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन

बाराबंकी निवासी 46 वर्षीय रमेश फेफड़े संबंधी बीमारी का इलाज कराने के लिए शनिवार को अपने बेटे के साथ मुरी एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन फिरोजाबाद से आगे बढ़ी, यात्री रमेश की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई। ट्रेन टूंडला पहुंच पाती उससे पूर्व ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर पहुंचने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को नीचे उतारा। जीआरपी थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि यात्री की मौत बीमारी के चलते हुई थी। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed