फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A helpless old man committed suicide by hanging himself.

Firozabad News: पैर से लाचार वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 20 Feb 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
A helpless old man committed suicide by hanging himself.
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक पैर से लाचार वृद्ध ने गमछे से फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मूलरूप से कानपुर देहात के अंबियापुर और वर्तमान में थाना उत्तर के रहना नई आबादी भोलेनगर निवासी रमेश (70) काफी समय से एक पैर से लाचार थे। उनका एक पैर काम नहीं करता था। वह लालऊ रोड स्थित एक फैक्टरी में देखभाल (चौकीदारी) का काम करते थे। वहीं एक कोठरी में रहकर जीवन यापन कर रहे थे। सोमवार को सुबह गमछा से फंदा कसकर उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएसआई महावीर सिंह ने बताया कि वह वृद्ध काफी दिनों से अकेला ही रहता था। उसके बेटे दिल्ली में रिक्शा चलाने का काम करते है। वह कभी पिता से मिलने भी नहीं आते थे। कभी-कभी बेटी-दामाद हाल जानने के लिए आ जाया करते थे। एक पैर के काम न करने को लेकर भी वृद्ध परेशान था। इसी के चलते उसने जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed