{"_id":"6950216595f03fc2f00bb251","slug":"a-help-desk-will-be-set-up-for-board-exam-candidates-to-address-their-doubts-and-queries-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-163933-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बनेगी हेल्प डेस्क, शंकाओं का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बनेगी हेल्प डेस्क, शंकाओं का होगा समाधान
Sat, 27 Dec 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिले के लगभग 70 हजार छात्रों को परीक्षा से पहले बड़ी राहत मिलने जा रही है। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान और परीक्षा तनाव कम करने के उद्देश्य से जनवरी के दूसरे सप्ताह से विशेष हेल्प डेस्क शुरू किया जाएगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर छात्र अपनी शंकाएं दर्ज करा सकेंगे।
हेल्प डेस्क पर विषय विशेषज्ञ शिक्षक तैनात रहेंगे, जो छात्रों को पाठ्यक्रम की जानकारी, प्रश्नपत्र के पैटर्न, अंक विभाजन, उत्तर लिखने की तकनीक और समय प्रबंधन से जुड़े जरूरी सुझाव देंगे। परीक्षार्थी सीधे विशेषज्ञों से संपर्क कर अपनी शैक्षणिक समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों की छोटी से छोटी शंका भी परीक्षा से पहले दूर हो जाए, ताकि वे बिना मानसिक दबाव के परीक्षा में शामिल हो सकें। वहीं तिलक इंटर कॉलेज के शिक्षक पंकज भारद्वाज का कहना है कि परीक्षा से पहले सही रणनीति और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी होते हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को सीमित समय में बेहतर तैयारी के व्यावहारिक उपाय बताए जाएंगे।