फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A hawker tried to commit suicide by pouring petrol outside a bank

Firozabad News: फेरी विक्रेता ने बैंक के बाहर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 15 Apr 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 15 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
A hawker tried to commit suicide by pouring petrol outside a bank
 टूंडला के वैशालीपुरम में आत्मदाह का प्रयास करने वाला फेरी वाला युवक व उसकी पत्नी घटना की जानका
टूंडला। फेरी विक्रेता ने ऋण स्वीकृत करने के नाम पर हजारों रुपये की सुविधा शुल्क लेने एवं ऋण न दिए जाने से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। उसने बैंक कार्यालय के बाहर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस बीच आसपास के लोगाें ने बमुश्किल उसे बचाया। घटना को देख बैंक कर्मचारी कार्यालय छोड़ भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन




मामला शहर के वैशालीपुरम स्थित इंडसइंड बैंक से जुड़ा है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कोटला निवासी छविराम गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। मंगलवार शाम छह बजे छबिराम पत्नी सरोज के साथ बैंक कार्यालय पहुंच गया और सुविधा शुल्क के नाम पर दिए रुपये वापस न मिलने पर उसने अपने साथ बोतल में लाई गई पेट्रोल अपने ऊपर डाल ली और आग लगाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा बमुश्किल उसके हाथ से माचिस छीनते हुए उसे बचाया। इसी दौरान बैंक कर्मचारी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इस बीच पीड़ित छविराम ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसने टूंडला स्थित इंडसइंड बैंक से एक लाख रुपये का ऋण लिया था। उसने लिए गए ऋण को समय से पहले ही अदा कर दिया था। पीड़ित का आरोप है कि फिर से ऋण लेने के लिए उसने आवेदन किया था। उसे ढाई लाख रुपये ऋण दिलाने के नाम पर 34 हजार रुपये ले लिए थे। कई माह परेशान करने के बाद भी वह न तो उसका ऋण स्वीकार किया और न ही रुपये वापस कर रहे थे। उक्त रुपये उसने ब्याज लेकर रुपये दिए थे। अब ब्याज वाला भी रुपये वापस करने को दबाव बना रहा है। ऐसे में उसके पास आत्मदाह के अलावा और कोई चारा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छविराम ने पूर्व में बैक से ऋण लिया था। जिसे उसने अदा कर दिया था। अब वह फर्जी कागजों पर ऋण लेना चाहता था। जिसे बैंक ने निरस्त कर दिया है। वह दबाव बनाने को इस तरह की हरकत कर रहा है। रुपये लेने के आरोप निराधार हैं।


गौरव शर्मा, क्रेडिट हैड, इंडसइंड बैंक, टूंडला


पत्नी के साथ आए युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विनीत कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed