{"_id":"69e38532825ed425f10f63c1","slug":"a-grand-procession-of-baba-saheb-will-take-place-today-with-more-than-100-tableaux-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-172748-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 100 से अधिक झांकियों के साथ आज निकलेगी बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 100 से अधिक झांकियों के साथ आज निकलेगी बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा
Sat, 18 Apr 2026 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
- पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे शुभारंभ, सुरक्षा में तैनात रहेंगे एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार यानी आज नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 100 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शाम 4 बजे आंबेडकर भवन, नई बस्ती से करेंगे।
शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने बताया कि शोभायात्रा आंबेडकर भवन से शुरू होकर संत तिराहा, सिनेमा चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, छोटा चौराहा और नालबंद चौराहा होते हुए रसूलपुर स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचेगी। यहां से वापसी कर आगाशाही मस्जिद, सर्कुलर रोड, डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा और कोटला चुंगी से होते हुए नगला मिर्जा बड़ा व सैलई बंबा बाईपास से होकर अंत में आंबेडकर महाविद्यालय, नगला करन सिंह पर संपन्न होगी।
स्वागत द्वारों से सजा शहर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शोभायात्रा मार्ग को स्वागत द्वारों और रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अनुसार, एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी शोभायात्रा की कमान संभालेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
दोपहर 2 बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री
शोभायात्रा के कारण शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दोपहर 2 बजे से सुभाष तिराहे और रसूलपुर थाने के पास से भारी वाहनों का प्रवेश शहर में वर्जित रहेगा। सभी भारी वाहनों को सिक्सलेन बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा ताकि शहर के अंदर जाम की स्थिति न बने। इसके अलावा शोभायात्रा मार्ग पर ई-रिक्शा और ऑटो, कार भी प्रतिबंधित किए गए हैं।