{"_id":"696fc54a18de8c5d4a07f16a","slug":"a-grand-nagar-kirtan-was-organised-on-the-occasion-of-prakash-utsav-with-amazing-gatka-stunts-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-165733-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गतका के हैरतअंगेज करतब संग प्रकाश उत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गतका के हैरतअंगेज करतब संग प्रकाश उत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन
Tue, 20 Jan 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर आयोजित नगर कीर्तन मे करतब का प्रदर्शन करते सिख समाज के लोग। स
फिरोजाबाद। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में भव्य और विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु संगत के साथ शामिल हुए और गुरु की महिमा का गुणगान किया।
नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड से हुआ। जो बस स्टैंड, सुभाष तिराहा, सर्विस रोड एएसपी ऑफिस रोड, आर्य नगर, गांधी नगर चौराहा, जलेसर रोड सेंट्रल चौराहा होते हुए आगरा रोड से पुनः गुरुद्वारा स्टेशन रोड पहुंचा।
नगर कीर्तन में आगरा की प्रसिद्ध गतका पार्टी ने अपने करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गुरुगोबिंद सिंह की झांकी भी आकर्षक का केंद्र रही। बैंडबाजों की धुन पर सिख समाज के लोग थिरकते नजर आए। इसके साथ ही टूंडला, इटावा और शिकोहाबाद की संगत भी नगर कीर्तन में शामिल हुई। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधान हरवंश सिंह, कुलजीत सिंह, गुरुचरन सिंह बग्गा, अमरजीत सिंह, मल्होत्रा, सोनू, अमन, गगनदी, हनी मल्होत्रा, लकी मल्होत्रा, अनुदीप सिंह मौजूद रहे।