{"_id":"68d83727fec48cb6ab040f5b","slug":"a-gift-worth-rs-1353-crore-will-be-given-today-paliwal-hall-and-bhool-bhulaiya-will-be-inaugurated-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-157191-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आज मिलेगी 13.53 करोड़ की सौगात, पालीवाल हॉल और भूल-भूलैया का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आज मिलेगी 13.53 करोड़ की सौगात, पालीवाल हॉल और भूल-भूलैया का लोकार्पण
Sun, 28 Sep 2025 05:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11 नव निर्मित रामचंद्र पालीवाल हाल। संवाद।
फिरोजाबाद। कांच नगरी फिरोजाबाद को रविवार को करीब 13.53 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का तोहफा मिलेगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित जिले के जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं का लोकार्पण रविवार को होगा, जिसमें महापौर और सदर विधायक सहित अन्य प्रमुख जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
रामचंद्र पालीवाल हॉल का सुंदरीकरण किया गया है। शहर के गांधी पार्क के पास स्थित इस भव्य ऑडिटोरियम का कायाकल्प पूरा हो गया है। लगभग 3.02 करोड़ रुपये की लागत से इसमें उच्च स्तरीय साउंड सिस्टम, वातानुकूलित हॉल और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए अटल पार्क में 3.32 करोड़ रुपये की लागत से भूल-भूलैया का निर्माण पूरा हुआ है। शहर की प्रमुख सड़कों पर 3.75 करोड़ रुपये की लागत से दूधिया रोशनी वाली स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी।
शिकोहाबाद में तिरंगा लाइटें
जन सहभागिता योजना के तहत, शिकोहाबाद पालिका क्षेत्र में सुभाष तिराहा से रेलवे स्टेशन तक 3.46 करोड़ रुपये की लागत से तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे सड़कें जगमगा उठेंगी।