{"_id":"69b1b31d202fdc4942066175","slug":"a-farmer-committed-suicide-due-to-a-family-dispute-as-his-wife-had-gone-to-her-parents-home-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-169675-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पारिवारिक कलह में किसान ने दी जान, पत्नी के मायके जाने से था तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पारिवारिक कलह में किसान ने दी जान, पत्नी के मायके जाने से था तनाव
Wed, 11 Mar 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नगला पाट फतेहपुर में पारिवारिक विवाद के कारण 27 वर्षीय किसान संतोष ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह युवक का शव कमरे में लटका मिलने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजन के अनुसार, संतोष का अपनी पत्नी मिथलेश के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। बीती 8 मार्च को भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चों दिव्यांश और प्रियांशी को लेकर मायके चली गई थी। इसी तनाव के कारण संतोष ने घर के अंदर कमरे की चौखट के जंगले पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। संतोष तीन बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर था।थानाध्यक्ष संजुल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।