{"_id":"68d837f04ed70796fc05fce9","slug":"a-complaint-was-given-to-the-police-for-an-fir-against-the-contractor-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-157229-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ठेकेदार पर एफआईआर के लिए पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ठेकेदार पर एफआईआर के लिए पुलिस को दी तहरीर
Sun, 28 Sep 2025 05:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। वार्ड 25 क्षेत्र के मीरा चौराहा से अग्रवाल टॉवर तक सर्विस रोड निर्माण एवं नाले के चैंबरों पर ढक्कन लगाने में लापरवाही कर रहे ठेकेदार के विरुद्व एफआईआर होगी। प्रभारी मुख्य अभियंता ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के विरूद्ध थाना दक्षिण में तहरीर दी है।
मैसर्स देवकली इंटरप्राइजेज को सर्विस रोड का नवीनीकरण एवं नाले के चैंबरों पर ढक्कन रखवाने की जिम्मेदारी दी गई थी। करीब नौ माह पूर्व टेंडर जारी होने के बाद भी कार्य अधूरा है। नाले ऊपर खुले चैंबरों की वजह से माल वाहक वाहन आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसकी शिकायत कांच उद्यमियों की ओर से बीते दिनों जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त से की गई थी। इस आधार पर करीब 2.81 करोड़ की लागत वाले ठेके के जिम्मेदार ठेकेदार को काम पूर्ण कराने की हिदायत दी गई। मगर, ठेकेदार ने काम शुरू नहीं कराया। शनिवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी मुख्य अभियंता आशीष शुक्ला ने मैसर्स देवकली इंटर प्राइजेज इंदौर के ठेकदार रनवीर सिंह के खिलाफ थाना दक्षिण में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह के मुताबिक तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।