{"_id":"68979ec8e3becf91230db56c","slug":"a-committee-will-be-formed-to-hear-the-complaints-of-women-in-glass-units-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-154015-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कांच इकाइयों में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए बनेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कांच इकाइयों में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए बनेगी समिति
Sun, 10 Aug 2025 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले लैगिंग, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न संबंधी शिकायत व समस्या के निस्तारण को शहर की कांच इकाइयों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन होगा। इसमें महिला कर्मियों की सदस्यता सुनिश्चित की जायेगी।
शहर की कांच इकाइयों में महिलाओं से जुड़ीं समस्या व शिकायतों की सुनवाई व निराकरण के लिए समिति का गठन किया जायेगा। बीते 11 जुलाई को इस आशय के निर्देश शासन स्तर से जारी किए गए हैं। निर्देशों के तहत कांच और चूड़ी इकाइयों में कार्यस्थल पर आंतरिक परिवाद समिति गठन का गठन होगा। उपायुक्त उद्योग संध्या सिंह ने शुक्रवार को इस आशय से जुड़े प्रारूप कांच इकाइयों को भेजा है। सभी को निर्धारित प्रारूप पर आंतरिक परिवाद समिति गठन से जुड़ीं सूचनाएं प्रेषित करने की हिदायत दी गई है।