फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A case of fraud was also registered against the BJP leader in Haryana

Firozabad News: भाजपा नेता पर हरियाणा में भी दर्ज था धोखाधड़ी का केस

Tue, 24 Jun 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
A case of fraud was also registered against the BJP leader in Haryana
सांकेतिक 
शिकोहाबाद। भाजपा नेता को सूरत पुलिस ने पकड़ा, लेकिन सीने में दर्द के चलते उसका ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। जिसके चलते मंगलवार को सूरत पुलिस के जवान अभिरक्षा में अस्पताल में मौजूद रहे। चिकित्सक ने भाजपा नेता को अभी डिस्चार्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को सूरत पुलिस ने 4 लाख रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में शंभूनगर में दबिश दी थी। उन्होंने भाजपा नेता संदीप को पकड़ा था, लेकिन अचानक नेता के सीने में दर्द होने लगा था। इसके चलते उसे संयुक्त चिकित्सालय से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया था। वहां उसका अभी उपचार चल रहा है। चिकित्सक ने उसे डिस्चार्ज नहीं किया है। भाजपा नेता संदीप से बातचीत की गई तो उसने बताया कि वर्ष 2023 तक वह जनसेवा केंद्र का प्रभारी रहा है। इसके बाद जून 2023 में उसने प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। पुलिस उसे गलत आरोपों में फंसाने का प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार हरियाणा में भी एक धोखाधड़ी के मामले में आरोपी का नाम सामने आया था। उस दौरान हरियाणा पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्तमान में वह जमानत पर रिहा है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया क भाजपा नेता को सूरत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस ने कब कार्रवाई की थी। इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed