फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A bike rider died after being hit by a vehicle

Firozabad News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की गई जान

Fri, 18 Apr 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 18 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A bike rider died after being hit by a vehicle
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए युवक की वापस घर लौटने के दौरान चार पहिया वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन की किसी को कोई जानकारी नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव घाघउ निवासी सुमित (21) फिरोजाबाद किसी रिश्तेदारी में आया था। परिजन ने बताया कि वह रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रहा था। अभी वह थाना मटसेना क्षेत्र के रूपवास के समीप पहुंचा। तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इससे पहले कि पुलिस युवक को अस्पताल लेकर जाती। युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed