फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़े शहर के हालात

सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़े शहर के हालात

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फीरोजाबाद। दो माह से मानदेय न मिलने से आक्रोशित ठेका कर्मचारी गुरुवार को भी कामबंद करके हड़ताल पर रहे। वर्कशाप में एकत्रित कर्मचारियों में जिला एवं नगर निगम के अफसरों की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। बकाया वेतन के लिए नगर विधायक से भी गुहार लगाई।
नगर निगम द्वारा सफाई कार्य के लिए 720 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इन कर्मचारियों को अक्टूबर, नवंबर दो माह से मानदेय नहीं दिया गया है। वहीं, छह माह का पिछला वेतन भी बकाया चल रहा है। नगर निगम में पूर्व में तैनात रहे अफसरों के गोलमाल का असर ठेका मजदूरों पर पड़ा है। धनाभाव में कर्मचारियों के परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। समझौते के बाद भी मानदेय ने मिलने पर बुधवार से कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त के समझाने के बाद भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। गुरुवार को भी कर्मचारी वर्कशाप में वेतन मिलने की उम्मीद में एकत्रित हुए। हड़ताल के चलते वर्कशाप से सफाई वाहन भी आधे अधूरे ही निकले। सफाईकर्मी गांधीपार्क में बैठकर आगे की रणनीति बनाते देखे गए। इधर, कर्मचारियों ने नगर विधायक मनीष असीजा से वेतन दिलाने को गुहार लगाई है। कर्मचारियों का कहना था कि अधिकारी घोटाले कर भाग गए हैं, हमें वेतन नहीं दिया जा रहा है आखिर हमारी क्या मजबूरी है। हम लोग तो समय पर अपना कार्य कर रहे हैं। विधायक ने आश्वासन दिया कि डीएम से जल्द वेतन दिलाने का रास्ता निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी व वाहनों से उठाया गया कूड़ा
ठेका कर्मियों की हड़ताल के चलते पूरा शहर गंदगी से पटा रहा। शहर के मुख्य चौराहों, गली मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे नजर आए। वहीं, नगर निगम द्वारा जेसीबी व सफाई वाहनों से कुछ क्षेत्रों से कूड़ा उठवाया गया।


ठेका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का बकाया वेतन दिलाने का प्रयास चल रहा है। जल्द नया टेंडर करा दिया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की समस्या दूर हो जाएगी।
प्रमोद कुमार, उपायुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed