{"_id":"5-85667","slug":"Firozabad-85667-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला स्टेशन पर जियारत एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला स्टेशन पर जियारत एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा
Firozabad
Updated Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। जियारत एक्सप्रेस के रिजर्व कोचों में पानी न होने एवं अचानक पंखे बंद होने पर यात्रियों ने टूंडला रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी गई। हंगामे पर स्टेशन अधीक्षक ने पंखे चलवाए। वहीं आगरा फोर्ट स्टेशन पर पानी भरवाने का आश्वासन देकर गाड़ी को रवाना किया।
भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को पटना से चलकर अजमेर जाने वाली जियारत एक्सप्रेस में गुरुवार को रिजर्व कोचों में पानी खत्म हो गया। इसके बाद यकायक पंखे भी बंद हो गए। ऐसे में ट्रेन के कोचों में सवार यात्रियों का हाल-बेहाल हो गया। टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर और स्टेशन अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। इस पर स्टेशन अधीक्षक एमएस मीना ने ट्रेन में बंद पंखों को चलाने एवं ट्रेन में पानी भरने के आदेश दिए। कुछ ही देर में ट्रेन के पंखे चलने लगे लेकिन पानी नहीं भरा जा सका। पानी नहीं होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। रेलयात्री कुंदन, राजेश, विनोद, मोहम्मद साहिद, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार, मोहम्म्मद असलम, मदनलाल, अहमद खां, सलीम, त्रिभुवन आदि ने बताया कि ट्रेन में पानी खत्म होने की शिकायत कानपुर पर की गई थी। वहां टूंडला को सूचित कर दिए जाने की बात कहते हुए ट्रेन को रवाना कर दिया गया। हंगामा होता देख स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे और ट्रेन के कोचों में पानी भरने के लिए कहा लेकिन कुछ ही देर में सिग्नल हो गए। इस पर आगरा फोर्ट पर पानी भरवाने का आश्वासन देकर यात्रियों को रवाना किया गया।