फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   19 हजयात्रियों का नहीं मिला फ्लाइट शिड्यूल

19 हजयात्रियों का नहीं मिला फ्लाइट शिड्यूल

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। हजयात्रियों का पहला जत्था सुहागनगरी से रवाना हो गया। जबकि 19 हजयात्रियों के द्वारा बीजा का रख रखाव सही ढंग से नहीं किए जाने के कारण फ्लाइट का शिड्यूल नहीं मिल सका। हज कमेटी ऑफ इंडिया के द्वारा विदेश मंत्री के माध्यम से हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आल इंडिया हज कमेटी के प्रदेश कोआर्डिनेटर आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया फीरोजाबाद के चार हजयात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया। 30 अगस्त को नौ व दो सितंबर को 66 एवं पांच सिंतबर को 12 हजयात्री रवाना होंगे। उन्होंने कहा शेष 19 लोगों के बीजा अरब देश की मशीन के द्वारा पढ़ नहीं पाने के कारण फ्लाइट का शिड्यूल ही जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से शीघ्र ही इसे इंटरनेट के माध्यम से ही अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हजयात्री किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि बीजा सही ढंग से न रखने से यह दिक्कत आई है। क्योंकि किसी का बीजा मुड़ा तथा किसी के चिकनाई आदि आ जाने के कारण अरब देश में मशीन से नहीं पढ़ा जा सका था। सरकारी अभिलेखों की हिफाजत सही ढंग से करनी चाहिए ताकि इस तरह की दिक्कत नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed