फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   हज यात्रियों को लगवाने होंगे और दो वैक्सीन

हज यात्रियों को लगवाने होंगे और दो वैक्सीन

Sun, 13 Jul 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sun, 13 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सऊदी अरब सरकार हज 2014 में आने यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। सऊदी अरब सरकार ने यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कुछ और वैक्सीन लगाने एवं यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आल इंडिया हज कमेटी के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया कि सऊदी अरब सरकार ने इस बार प्रत्येक यात्री को पैट्रावैक्सीन एसीवाईडब्ल्यू 135 का टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया हैॅ। इसका प्रमाणपत्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया जाएगा। किसी हजयात्री को क्रॉनिक या दिल, गुर्दा, श्वांस अथवा डायबिटीज की बीमारी से ग्रस्त हैं, गर्भवती महिलाएं , पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे एवं अत्यधिक मोटे लोगों को सीजनल इन्फ्लाइंजा वैक्सीन लेना आवश्यक है। सऊदी अरब सरकार ने हजयात्रियों से कहा कि अपने साथ अधिक मात्रा में सामान न लाएं। खुला खाने का भी सामान नहीं लाएं। ऐसा सामान लाएं, जिसकी आसानी से जांच हो सके। उन्होंने कहा कि हजयात्रियों को सऊदी अरब सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि खांसते एवं छींकते समय टिश्यू पेपर का प्रयोग करें। आंख, नाक एवं मुंह को हाथों के संपर्क से भी बचाएं। उन्होंने कहा यदि हजयात्रा से वापस आने के दो सप्ताह के अंदर श्वांस, बुखार, खांसी हो तो तत्काल स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी ईद के बाद प्रशिक्षण में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed