फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बैरकों में डीएम को बंद मिले पंखे, हैंडपंप भी खराब

बैरकों में डीएम को बंद मिले पंखे, हैंडपंप भी खराब

Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। डीएम विजय किरन आनंद ने जिला जेल का निरीक्षण किया तो पंखे बंद देख दंग रह गए। पीने के पानी को लगा हैंडपंप खराब था। डीएम ने जेल अधीक्षक को तीन दिन के अंदर सुधार के निर्देश दिए। जेल अस्पताल में दवाओं आदि को चेक किया। प्रभारी एसपी राकेश पांडेय भी साथ थे।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद व एएसपी राकेश पांडेय शनिवार को शाम को करीब साढ़े चार बजे जिला कारागार में पहुंचे। डीएम एवं एएसपी को देखते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम ने जेल के अंदर देखा तो वहां पर पंखे नहीं चल रहे थे। इसके साथ पीने के पानी को लगा हैंडपंप खराब था। कई स्थानों पर गंदगी भी मिली। जिला कारागार के अस्पताल में खामियों को देख सुधार करने की हिदायत दी। दोनों ही अफसरों ने इस दौरान जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों से बातचीत की। डीएम ने कहा कि जो कमियां मिली हैं उनको जेल अधीक्षक को तीन दिन के अंदर ठीक करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यदि सुधार नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। जेल अधीक्षक पीएन पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed