फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पास हुए 42 हजार, जगह है मात्र पांच हजार की

पास हुए 42 हजार, जगह है मात्र पांच हजार की

Fri, 30 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Fri, 30 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। यूपी और सीबीएसई बोर्ड ने बारहवीं का बंपर रिजल्ट दिया है। इससे परीक्षार्थियों को खुशी तो हई लेकिन अब डिग्री कॉलेजों में एडमिशन के लिए संघर्ष करना होगा। क्योंकि उत्तीर्ण तो 42, 699 छात्र हुए लेकिन कॉलेजों में सीटें आधे से भी बहुत कम हैं।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में 40,699 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। सीबीएसई बोर्ड से भी लगभग दो हजार से अधिक ने सफलता हासिल की। जनपद के सरकारी एवं अनुदानित कॉलेजों में सीटों की संख्या लगभग पांच हजार है। यूपी बोर्ड में ही 4669 परीक्षार्थियों ने फर्स्ट ऑनर पाया है। वहीं 19774 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। प्रथम स्थान वाले छात्रों को भी सरकारी कॉलेजों में जगह नहीं मिलेगी। वहीं दाखिले के लिए जोर भी सरकारी कॉलेजों में रहेगा। क्योंकि निजी शिक्षण संस्थानों में शुल्क में तीन गुना अंतर है। इसके अलावा लैपटॉप वितरण, कन्या विद्याधन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ भी वहां नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


बायलॉजी के लिए रहेंगी दिक्कतें
बायलॉजी का कोई सरकारी कॉलेज नहीं है। सीएल जैन कॉलेज में बायोलाजी सेल्फ फाइनेंस है। छात्राओं के लिए सिर्फ एमजी डिग्री कॉलेज है।

यूपी बोर्ड इंटर का परीक्षा फल
फर्स्ट ऑनर 4669
फर्स्ट डिवीजन 19774
सेकेंड डिवीजन 14827
थर्ड डिवीजन 1426

सीबीएसई का परिणाम
2257 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से लगभग दो स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए हैं।

कहां कितनी सीट
एसआरके कॉलेज
बीए 420
बीकॉम 360

सीएल जैन कॉलेज
बीएससी गणित 140
बीएससी बॉयो 80 (सेल्फ फाइनेंस से)

दाऊदयाल कॉलेज
बीए 720सीट

एनडी कॉलेज शिकोहाबाद
बीएसी गणित 140
बीएससी बॉयो 140
बीएएससी कम्प्यूटर 60


पालीवाल डिग्री कालेज शिकोहाबाद
बीएसी बायो 420
बीएससी मैथ 420
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed