{"_id":"5-80710","slug":"Firozabad-80710-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर एसओ समेत कई पुलिसकर्मी नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर एसओ समेत कई पुलिसकर्मी नपे
Firozabad
Updated Fri, 30 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। पटरी से उतरी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आईजी आशुतोष पांडेय गुरुवार को तल्ख तेवरों के साथ जनपद में आए। दोपहर दो बजते ही उनकी कार हाईवे पर दौड़ी तो सीओ से लेकर थानेदार और चौकी प्रभारी भी चौराहाेें पर दिखाई दिए। वहीं एक थानेदार, तीन दरोगा और चार सिपाहियों को निलंबित करने का फरमान सुना गए।
आईजी दोपहर करीब एक बजे अपने सरकारी आवास आगरा से फीरोजाबाद के लिए रवाना हुए तो इसकी भनक जिले के किसी भी पुलिस अधिकारी के साथ थानेदारों तक नहीं थी। एत्मादपुर क्रास करने के बाद जनपद पुलिस को सूचना मिली तो कोतवाल और थानाध्यक्ष फोर्स के साथ चौराहाें पर दिखाई दिए और वाहन चेकिंग शुरू कर दी। आईजी ने अवैध रुप से वसूली कर खनन कराने वाले थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर राकेश सिंह, चौकी प्रभारी चंद्रवाड़ गजेंद्र सिंह, थाना रामगढ़ में तैनात सिपाही राकेश यादव और लाइनपार थाने में तैनात सिपाही बृज कुमार के साथ थाना सिरसागंज की कठफोरी चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव, ट्रेनिंग उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, सिपाही सुनील कुमार, अवनीश यादव को निलंबित कर दिया। आईजी ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
चेकिंग में बुजुर्ग परेशान न किए जाएं
पत्रकार वार्ता में आईजी ने कहा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के साथ थानेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सुबह 11 से रात आठ बजे तक वाहन चेकिंग की जाएगी। वृद्धजनों को परेशान नहीं किया जाएगा। किसी भी थानेेदार द्वारा पीड़ित की सुनवाई न करने की शिकायत पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बालू खनन के मामले में सीओ को शिकंजा कसने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इसलिए निलंबन
- अवैध वसूली कर बालू खनन कराने के आरोप में थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर राकेश सिंह, चौकी प्रभारी चंद्रवाड गजेंद्र सिंह, थाना रामगढ़ में तैनात सिपाही राकेश यादव और लाइनपार थाने में तैनात सिपाही बृज को निलंबित किया।
- थाना सिरसागंज की कठफोरी चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव, ट्रेनिंग उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, सिपाही सुनील कुमार, अवनीश यादव को पिीड़ित बलवीर सिंह पुत्र की रिपोर्ट दर्ज न करने और वादी के भतीजे की पिटाई के आरोप में निलंबित किया है।
रामगोपाल ने कसे पुलिस अधिकारियों के पेंच
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव गुरुवारो दोपहर डाक बंगले पर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को तलब कर लिया। आईजी आशुतोष पांडेय भी पहुंच गए। जनपद में ताबड़तोड़ हो रही वारदातों पर पुलिस अधिकारियों को आडे़ हाथों लिया। दो टूक कहा सुधार दिखाना चाहिए। अपराध करने वालों को बक्शा न जाए। किसी की कोई सिफारिश न मानी जाए। जो दोषी है उसे जेल भेजा जाए। इस दौरान डीएम और एएसी भी मौजूद थे।