फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   हादसा के बाद नहीं जले गांव में चूल्हे

हादसा के बाद नहीं जले गांव में चूल्हे

Thu, 29 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Thu, 29 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जसराना। मौत के कुएं में दो युवकों की मौत से पूरे गांव को सदमा लग गया है। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे भागवत के आयोजन को निरस्त कर दिया। मृतक की पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं दैवीय आपदा न होने के कारण प्रशासन मृतकों के परिवारों की कोई मदद नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने शासन से मदद दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव फरीदा में भागवत आयोजन के लिए तीन सालों से बंद कुएं को मंगलवार को ग्रामीण साफ करा रहे थे। गंदगी निकालने के लिए गांव के 25 वर्षीय वीनेश एवं 18 वर्षीय अनिल नीचे गए। कुएं में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया। ग्रामीणों ने बिना पीएम के ही अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के दूसरे दिन गांव में चूल्हे नहीं जले। गांव में होने वाली भागवत कथा को निरस्त कर दिया। वहीं लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। मृतक युवकों के परिवार को कोई भी सहायता नहीं मिलने से ग्रामीण दुखी और आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


उठ गया परिवार का सहारा
मृतक वीनेश की शादी छह वर्ष पूर्व विनीता के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बच्चों के सिर से जहां पिता का साया उठ गया। अब बच्चों का पालन करना उसके लिए मुश्किल है। वीनेश छह बहनों एवं तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। अनिल तीन भाइयों में छोटा था। जो मजदूरी करके भाईयों को सहारा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने पर मिलेगी सहायता राशि
तहसीलदार जसराना ने बताया कि दैवीय आपदा न होने के कारण राहत राशि नहीं दे पा रहे हैं। शादीशुदा वीनेश को पारिवारिक मदद योजना का लाभ मिल सकता है। वहीं आवेदन करने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मदद मिल सकती है। भूमिहीन होने के कारण किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed