फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   अपहृत युवक बदमाशों के चंगुल से छूटा

अपहृत युवक बदमाशों के चंगुल से छूटा

Thu, 29 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Thu, 29 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एक युवक का खेत पर पानी लगाते समय आधा दर्जन लोग अपहरण कर ले गए। युवक को मैनपुरी के पास एक मक्का के खेत में बांधकर रखा गया। 28 मई को युवक किसी तरह वहां से निकला और अपने मामा के यहां पहुंच गया। परिवारीजन उसे थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

थाना जसराना के ग्राम धुआंपुर निवासी ओमप्रकाश का पुत्र देवेंद्र उर्फ देवू (22) अपने खेत पर पानी लगाने 24 मई की रात को गया था सुबह करीब तीन बजे आधा दर्जन लोग हथियारों के बल पर उसके आंख पर पट्टी बांधकर गाड़ी में बिठाकर उसे कहीं ले गए। अपहरणकर्ताओं ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे मक्का के खेत में छोड़ दिया थे। देवेंद्र ने बताया कि अपहरणकर्ता आपस में कह रहे थे इसे मार दो। पीड़ित ने बताया वो मौका पाकर मंगलवार रात किसी तरह रेलवे लाइन के सहारे भागा। ग्राम नगला घाघ अपनी ननिहाल में मामा के घर पहुंच गया। गांव के प्रधान सत्यपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। गांव का चौकीदार रक्षपाल सिंह व देवेंद्र के मामा उसे लेकर थाना आए। देवेंद्र की 26 मई को लगन आने वाली थी। परिवारीजनों ने बताया कि इससे पहले देवेंद्र की शादी एक जगह तय हुई थी देवेंद्र के पिता ओमप्रकाश ने कुछ लेनदेन भी कर दिया था। बाद में पता चला कि लड़की की एक आंख खराब है। इस पर संबंध टूट गया था। इसके बाद ओमप्रकाश को धमकियां मिल रही थीं।
विज्ञापन

फोटो परिचय- शिकोहाबाद थाना में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर आया देवेंद्र पुलिस को आपबीती बताता हुआ। फोटो संख्या 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed