{"_id":"5-80520","slug":"Firozabad-80520-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"92.43 प्रतिशत पास, मंडल में अव्वल बना जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92.43 प्रतिशत पास, मंडल में अव्वल बना जिला
Firozabad
Updated Mon, 26 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। यूपी बोर्ड इंटर का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित हुआ। जनपद का रिजल्ट कुल 92.33 प्रतिशत रहा। बंपर रिजल्ट को देखकर छात्र- छात्राएं खुशी से उछल पडे़। ज्ञानलोक इंटर कॉलेज के छात्र रजत गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में टॉप किया है।
सुबह से ही छात्रों में परीक्षा परिणाम जानने की उत्सुकता बनी हुई थी। दोपहर 12.30 से पहले ही साइबर कैफे, कंप्यूटर सेंटर और स्कूलों में छात्र-छात्राओं का जुटना शुरू हो गया था। परीक्षा परिणाम को देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करने लगे। साथ ही मोबाइल पर अपने साथियों से एक-दूसरे के रिजल्ट जानने की कोशिश करते रहे। जनपद में कुल 45 हजार 399 परीक्षार्थी सम्मलित हुए। जिनमें 26 हजार 541 छात्र और 18 हजार 182 छात्राओं के अलावा 676 विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत परीक्षाएं दीं।
इन मेधावियों की आई टॉप रैंकिंग
ज्ञानलोक इंटर कॉलेज के छात्र रजत गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक (480) पाकर जनपद में पहला स्थान प्राप्त कर परचम फहराया किया। वहीं हेम कान्वेंट कॉलेज की छात्रा धारिनी मिश्रा ने 95.8 लाकर दूसरा और डीआर इंटर कॉलेज माधवगंज शिकोहाबाद की छात्रा ज्योति यादव 94.8 लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। ज्ञानलोक इंटर कॉलेज के छात्र हर्ष गुप्ता और हेम कान्वेंट की छात्रा बेबी गुलिस्ता ने 474 अंक पाए। गिरधारीलाल इंटर कॉलेज सिरसागंज के छात्र शांतनु ने 94.4 प्रतिशत प्राप्त किए। ज्ञानलोक इंटर कॉलेज के छात्र कुलदीप प्रजापति और हेमकांन्वेट की छात्रा आकांक्षा पांडे ने 94 प्रतिशत लिए। 93.8 प्रतिशत डीआर इंटर कॉलेज शिकोहाबाद की छात्रा मोनिका के आए। 93.6 प्रतिशत एकेएस इंटर कॉलेज के छात्र ओमवीर सिंह ने प्राप्त किए। एसएसजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा नैंसी को 93.4, ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज के छात्र कुश जैन ने 93.2 प्रतिशत हासिल किए। वहीं ब्रजराज कॉलेज के ही छात्र रिषभ कुमार और रिषभ वर्मा ने भी 93 प्रतिशत लिए।
विज्ञापन
- 4669 परीक्षार्थी विद ऑनर के साथ पास
- 19 हजार 774 परीक्षार्थी प्रथम स्थान पर
- 14 हजार 827 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी के साथ पास
- 1426 परीक्षार्थियों ने तृतीय श्रेणी हासिल की।
- 3226 परीक्षार्थी हो गए फेल
पिता के कपड़े की दुकान में हाथ बंटाता था रजत
फीरोजाबाद। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। यह सत्य कर दिखाया ज्ञानलोक इंटर कॉलेज के छात्र रजत गुप्ता ने। 96 प्रतिशत से जनपद टॉप करने वाले रजत हिमांयुपुर पर अपनी कपड़े की दुकान चलाता है।
रजत रोज की तरह दुकान पर ग्राहकों को कपडे़ दिखा रहा था। जब कॉलेज के शिक्षकों ने दुकान पर पहुंचकर रजत को जनपद टॉपर होने की सूचना और बधाई दी तो उसकी खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। सबसे पहली अपना परीक्षा परिणाम रजत ने अपने मम्मी पापा को बताया। जो पूजा करने के लिए हरिद्वार गए हुए हैं। रजत ने बताया कि वह प्रतिदिन 14-15 घंटे पढ़ाई करता है। तीन बहन और अकेला भाई होने के कारण स्कूल से पढ़कर आने के बाद तीन-चार घंटे दुकान पर बैठकर पिता का हाथ बंटाता था। ग्राहक न होने पर पढ़ाई करने लगता। रजत को मशीनों से लगाव है। वो सिविल इंजीनियर बनना चाहता है
बेबी गुलिस्ता के पिता करते हैं मजदूरी
फीरोजाबा। टॉप टेन में शामिल छात्रा बेबी गुलिस्ता हेम कान्वेंट की छात्रा हैं। उनके पिता चूड़ी गोदाम में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गुलिस्ता डाक्टर बनना चाहती हैं। सफलता पर परिवार वालों के आंसु छलक पड़े। वो रोज 12 से 14 घंटे पढ़ाई करती थीं।
इंजीनियर बनना चाहती हैं आकांक्षा
टॉप टेन में शामिल आकांक्षा गुप्ता मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। आकांक्षा के पिता हलवाई हैं। हेम कान्वेंट में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्रा ने 470 अंक पाए। वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। रोज 14 से 15 घंटा पढ़ती थीं।
कई कालेजों का शत प्रतिशत रहा परिणाम
फीरोजाबाद। यूपी बोर्ड का इंटर मीडिएट का परिणाम का प्रतिशत ठीक रहने के कारण छात्र-छात्राओं में खुशी रही वहीं स्कूलों में खुशी का आलम दिखाई दिया।
गौरीशंकर इंटर कालेज द्वारिकापुरी के निदेशक कृपा शंकर मिश्रा ने बताया कि कालेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। हेमकांन्वेट स्कूल के प्रधानाचार्य के अनुसार कालेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज तिलकनगर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। किड्स कार्नर हैप्पी इंटर कालेज की प्रधानाचार्या कुसुमरानी भटनागर के अनुसार कालेज में सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। ब्रजराज सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीरी सिंह परमार के अनुसार कालेज का रजिल्ट शत प्रतिशत रहा। ब्रजराज सिंह गर्ल्स इंटर कालेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। श्रीरामानंद गर्ग इंटर कालेज की छात्रा ऋतु भारद्वाज ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने बताया परिणाम शत प्रतिशत रहा। पंडित मुरारीलाल इंटर कालेज शिक्षण संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गर्ग ने बताया कि कालेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। ज्ञान सरोवर इंटर कालेज कीप्रधानाचार्य एसके वर्मा के अ्ननुसार परीक्षा परिणाम में सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। संत परमदयाल इंटर कालेज गौंछ का परिणाम शत प्रतिशत रहा। शुभम शर्मा अव्वल रहे। स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज विभवनगर का शत प्रतिशत एवं आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कालेज सरजीवन नगर सैलई का परिणाम 98 प्रतिशत रहा। श्री गोपी श्याम इंटर कालेज कौशल्या नगर जलेसर रोड में सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। पंडित मुंशी महाराज इंटर कालेज के 163 छात्र-छात्राओं में 157 प्रथम श्रेणी तथा छह द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
86 प्रतिशत से जसराना टॉपर रहे शिवकुमार
जसराना (ब्यूरो)। जसराना के अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कई बच्चों को छह विषयों में विशेष योग्यता मिली। बीरबल सिंह दुलारी देवी उतरारा के प्रधानाचार्य अवनीश यादव ने बताया कि शिवकुमार 86 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर रहे। कुमारी साही 80, विकास यादव 76, कुमारी अंजू एवं विजेंद्र सिंह के 75 प्रतिशत आए। जसराना निवासी रिषभ यादव ने 88.2 प्रतिशत लाकर छह विषयों में योग्यता हासिल की। जसराना निवासी आनंद कुमार ने 76, अमित सैनी, अनुज सैनी ने 74 प्रतिशत लिए।