फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दोस्ती के नाम जिंदगी के तराने गुनगुनाए

दोस्ती के नाम जिंदगी के तराने गुनगुनाए

Mon, 05 Aug 2013 05:33 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Mon, 05 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। कुछ भी नहीं रहता दुनिया में लोगों रह जाती है दोस्ती, जिंदगी का नाम दोस्ती, दोस्ती का नाम जिंदगी... दोस्ती के ये तराने सुहागनगरी में रविवार को फ्रेंडशिप डे पर युवाओं ने गुनगुनाए। वहीं फेसबुक, ट्विटर पर अपने दोस्तों को ग्रीटिंग, मैसेज से बधाई दी।
विज्ञापन

रविवार को गिफ्ट की दुकानों पर फ्रेंडशिप बैंड, टैडी, कार्डों की बिक्री हुई। एक दूसरे को बैंड बांधकर अपनी दोस्ती के मायने समझाए। कोचिंग सेंटरों पर पार्टी दी। वहीं रेस्टोरेंट में भी देर शाम तक पार्टी का दौर चला। शाम को मूवी देखकर मस्ती की। छोटे बच्चों ने भी अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड बांधे।
विज्ञापन

वहीं टूंडला में गिफ्ट गैलरीज सुबह जल्दी खुल गई थीं। सबसे ज्यादा युवाओं की भीड़ इन्हीं दुकानों पर दिखाई दी। रविवार को सुबह से ही युवा कंप्यूटर, लैपटॉप पर चिपके रहे। शाम के समय होटल, रेस्टोरेंट में जमकर पार्टी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड फ्रेंड इज हार्ट ऑफ लाइफ
लेबर कालोनी निवासी रौनक शर्मा बीटेक कर रही हैं। पड़ोस में रहने वाली रचना से उसकी दोस्ती अकड़ बक्कड़, खोखो खेलते हो गई। रौनक का कहना है कि दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते से बड़ा होता है, अपने दोस्त के बारे में दो पंक्ति में रौनक का कहना है कि ब्यूटी इज स्टार्ट आफ लाइफ, ब्यूटी इज आर्ट आफ लाइफ, रिस्क इज पार्ट आफ लाइफ, बट गुड फ्रें ड इज हार्ट आफ लाइफ।


फ्रेंडशिप बैंड की जगह बांधी राखी
टूंडला (ब्यूरो)। टूंडली मार्ग थाने के निकट रविवार की सुबह पौने छह बजे करीब एक युवक अपने दोस्तों के ट्यूशन पढ़ने वाली युवती से इजहारे दोस्ती करने पहुंच गया। उसने युवती को बैंड गिफ्ट किया तो युवती ने अपने बैग से राखी निकालकर उसे बांध दी। युवतियों ने बताया कि उक्त युवक पिछले काफी समय से उनके पीछे आ रहा था। अब शायद वह ऐसी हरकत नहीं करेगा। युवक के साथ हुई इस घटना पर उसके साथी वहां से खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed