फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सवारी लूटने वाला गैंग दबोचा

सवारी लूटने वाला गैंग दबोचा

Mon, 05 Aug 2013 05:33 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Mon, 05 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। बदमाशों की बोलेरो के पीछे सायरन बजाती दौड़ती पुलिस की गाड़ी, एक दूसरे आगे निकलने की होड़, पुलिस को आगे निकलने से रोकने के लिए बदमाश अपनी गाड़ी को हाईवे पर इधर उधर लहराते हुए ले जा रहे थे। भागदौड़ के बाद आखिरकार पुलिस की गाड़ी बोलेरो से आगे निकली और तेज ब्रेक लगाते हुए पुलिस की गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी बदमाशों की गाड़ी के आगे लगा दी। इस टक्कर में बदमाश घायल हो गए। एक महिला सहित चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। एक बदमाश फरार हो गया। फिल्मों जैसा यह नजारा हाईवे पर शनिवार की रात सिरसागंज और शिकोहाबाद के बीच लोगों ने देखा। पकड़े गए बदमाश एक आईटीबीपी के इंसपेक्टर को लूटने के बाद भाग रहे थे।
विज्ञापन

गीतम सिंह निवासी कुंजपुर, सिरसागंज आईटीबीपी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। उनकी वर्तमान में लखनऊ आईजी कार्यालय में पोस्टिंग है। मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर वह देर रात शिकोहाबाद पहुंचे। यहां मैनपुरी चौराहे से वह सिरसागंज के लिए एक बोलेरो में बैठ गए। गाड़ी में एक महिला भी बैठी, जिसके कारण उन्हें कोई संदेह नहीं हुआ। कुछ दूर चलने पर बदमाशों ने उन्हें बीच में बैठा लिया और दबोच कर उनसे नकदी और अन्य सामान लूट लिया। उनका कहना है कि घटना के दौरान एक पुलिस की गाड़ी बोलेरो के निकट से गुजरी तो बदमाशों ने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। इसके बाद बदमाश बोलेरो को करहल रोड की ओर ले गए। गीतम सिंह ने बताया कि लूटपाट के बाद बदमाशों ने उसे अतापुर चौराहे पर चलती गाड़ी से धक्का दे दिया।
विज्ञापन

अतापुर चौराहे पर गश्त कर रही सिरसागंज पुलिस को उन्होंने इसकी जानकारी दी। इसी बीच फिर से वही बोलेरो वहां से गुजरी। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा शुुरू कर दिया। सभी चेक पोस्ट के साथ हाईवे की पेट्र्रोलिंग पुलिस को भी सूचना दे दी। इस दौरान सिरसागंज हाईवे पेट्रोलिंग कार चालक ने बदमाशों को पकड़ने के लिए अपनी गाड़ी बदमाशों की गाड़ी के आगे लगा दी। दोनों गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हुई। बदमाश घायल हो गए। इस दौरान एक सिपाही बाल-बाल बच गया। पूछताछ में बदमाशों के साथ पकड़ी गई महिला ने अपना नाम रूबी निवासी अफसरी थाना गुरसहायगंज फर्रुखाबाद बताया, अन्य तीन बदमाशों में दीपू , सत्यभान सिंह निवासी बढ़पुर थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद एवं प्रमोद निवासी गुलवान नगर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद बताया। वहीं फरार बदमाश का नाम नन्ने बताया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचों के साथ लूटा गया लैपटॉप, सिलेंडर, कपड़ों के साथ यात्रियों बेहोश करने वाला स्प्रे भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीली मिट्टी और घास ने बचाई जान
बदमाशों का शिकार हुए पीड़ित गीतम सिंह ने बताया कि लूटपाट के बाद बदमाशों ने उसे अतापुर चौराहे पर चलती गाड़ी से धक्का दे दिया। उसने बताया कि जिस जगह उसे धक्का दिया गया था, वहां गीली मिट्टी एवं घास थी। इस कारण उसे कम चोट आई।
बच्चों को पालने के लिए बनी अपराधी
पुलिस गिरफ्त में आई रूबी ने बताया कि वह पकड़े गए बदमाशों को नहीं जानती थी, लेकिन फरार बदमाश नन्ने उसके घर के पास ही रहता है। वह उसे अक्सर वारदात में ले जाता था। उसे एक वारदात के बाद पांच हजार रुपये मिलते थे। रूबी ने बताया कि उसका पति नगर पालिका में था, जो विगत चार वर्ष से निलंबित चल रहा है। उसने बताया कि चार बच्चों को पालने के लिए उसे जरायम का सहारा लेना पड़ा।

-हादसा होने के कारण सभी बदमाश घायल हो गए हैं। यही कारण है कि अब तक आरोपियों से पूछताछ नहीं की गई है। इलाज के बाद बदमाशों से लूट की वारदातों एवं माल को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए बदमाशों को रिमांड पर भी लिया जाएगा।
डा. राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed