फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सैलई क्षेत्र में बनेगा स्लाटर हाउस, भूमि का चिन्हांकन

सैलई क्षेत्र में बनेगा स्लाटर हाउस, भूमि का चिन्हांकन

Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सुहागनगरी को गंदगी से निजात दिलाने की दिशा में एक पहल शुरू कर दी गई है। सैलई क्षेत्र में नया स्लाटर हाउस स्थापित होगा। दिल्ली से आई टीम ने भूमि का अवलोकन किया। करीब 32 करोड़ लागत से स्थापित होने वाले स्लाटर हाउस के संबंध में पालिका को 25 फरवरी तक रिपोर्ट फूड एवं प्रोसेसिंग विभाग को देनी होगी।
विज्ञापन

नगर में अवैध रूप से पशु वधशालाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके कारण गंदगी भी फैल रही है। गंदगी की समस्या को ध्यान में रखते हुए पालिका की टीम ने स्लाटर हाउस की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया था। इसका प्रस्ताव बनाकर फूड एवं प्रोसेसिंग विभाग को भेजा था। पालिका ने स्लाटर हाउस की स्थापना करने के लिए सैलई क्षेत्र में पालिका ने भूमि का चिन्हांकन करने के साथ ही इसकी जानकारी विभाग को दे दी थी। फूड एवं प्रोसेसिंग विभाग के निर्देश पर ही कंसलटेंट की टीम तरुण बैजनाथ के निर्देशन में आई थी। टीम के द्वारा स्लाटर हाउस के लिए चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण किया गया। टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्लाटर हाउस की स्थापना को हरी झंडी मिलेगी। इसके साथ ही धनराशि का आवंटन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जब ईओ अनिल कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि स्लाटर हाउस के संबंध में कंसलटेंट की टीम आई थी। 25 फरवरी को पालिका अपनी रिपोर्ट फूड एवं प्रोसेसिंग विभाग को दे देगी। उसके बाद ही स्लाटर हाउस की स्थापना का काम प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed