फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   गेस्ट हाउस स्वामी ने फांसी लगाकर जान दी

गेस्ट हाउस स्वामी ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पुलिस की कार्रवाई और मानसिक दबाव के कारण मंगलवार सुबह एक गेस्ट हाउस के स्वामी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के उठने पर घटना के बारे में पता चला। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

बड़ा बाजार के मोहल्ला मीरखलील निवासी तोमर गेस्ट हाउस के संचालक महेश तोमर (56) सोमवार रात को अपने परिजनों के साथ सोए थे। मंगलवार सुबह छह बजे जब उनकी पत्नी छाया सोकर उठी तो देखा कि महेश अपने बिस्तर पर नहीं है। छाया ने अंदर जाकर कमरे में देखा तो महेश का शव पंखे से लटक रहा था। यह देख पत्नी ने शोर मचाकर अन्य परिजनों को उठाया। परिजनों ने शव को उतारकर घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से महेश मानसिक दबाव के कारण परेशान थे। सुबह टहलने के लिए भी नहीं जा रहे थे। 12 सितंबर को उनके गेस्ट हाउस पर पुलिस छापा मारकर एक युवक व युवती के साथ महेश को भी पकड़कर थाने ले लाई थी। पुलिस ने पकड़े गए युवक, युवती और गेस्ट हाउस स्वामी महेश के साथ प्रबंधक जिसे फरार दिखाया था के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कार्य करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ जमानत लेकर छोड़ दिया था। इस घटना के बाद से महेश ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था और मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed