फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतक छात्र गत सात जुलाई से लापता था। राजकीय रेलवे पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए फीरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की जीएल लाइन में एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने पाया कि करीब 18 वर्षीय युवक का धड़ गर्दन व पैरों से अलग हो गया है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक मोबाइल, एटीएम कार्ड कुछ रुपये व 26 जुलाई का लखनऊ से दिल्ली का गोमती एक्सप्रेस का टिकट मिला। इसके साथ ही उसका एक आईकार्ड मिला जिस पर शुभम् गुप्ता निवासी एयरफोर्स स्टेशन, सूरतगढ़ अंकित था। उसके पास मिले मोबाइल पर बात की गयी तो पता चला कि वह मूलरूप से प्रतापगढ़ के थाना प्रेमधर पट्टा अंतर्गत छीरपुर निवासी शुभम् गुप्ता है। उसके पिता सूरतगढ़ में नौकरी करते हैं। मृतक शुभम् के पिता ने बताया कि वह कोटा में बंसल इंस्टीट्यूट में आईआईटी की तैयारी कर रहा था। विगत छह जुलाई को वह कोटा से अचानक गायब हो गया था, जिसकी कोटा में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी।
विज्ञापन

वह कोटा से कोचिंग छोड़कर क्यों भागा? उसके साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने परिजनों को अपनी बात नहीं बताई। कहीं उसका अपहरण तो नहीं हुआ था? उसने ट्रेन से कटकर स्वयं आत्महत्या की अथवा किसी ने ट्रैक पर छोड़ा? आदि कई ऐसे सवाल हैं, जो परिजनों को जिंदगी भर कुरेदते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चाहती तो खोजकर बचा सकती थी छात्र को
टूंडला ब्यूरो। डेढ़ माह पूर्व लापता हुए छात्र को पुलिस चाहती तो खोज सकती थी। कोटा से लापता होने पर छात्र के पास मोबाइल फोन था। मोबाइल की लोकेशन से उसे खोजा जा सकता था, किंतु ऐसा नहीं हुआ। यही नहीं उसके पास एटीएम कार्ड था, जिससे वह बार-बार पैसे निकाल रहा था। पैसे निकलने की लोकेशन स्टेशनों के नजदीक की आ रही थी।


प्लीज भाई साहब, मेरे बेटे को कुछ मत होने देना
टूंडला ब्यूरो। प्लीज भाई साहब।़ मेरे बेटे को अच्छे से अच्छे अस्पताल में भर्ती करा देना, जो भी खर्चा आयेगा मैं दे दूंगा। बस उसे कुछ होना नहीं चाहिए। यह बात फोन से हुई बातचीत के दौरान मृतक शुभम् के पिता ने कही। उसे तो यह भी नहीं पता था कि शुभम् अब इस दुनिया में नहीं है, वह व उसका परिवार उसके मिलने की खुशी जता रहा था। पुलिस ने उसके ट्रेन से गिरकर घायल होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed