फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दाल में गिरी छिपकली, एक परिवार के आठ लोग बीमार

दाल में गिरी छिपकली, एक परिवार के आठ लोग बीमार

Sun, 19 May 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
दाल में गिरी छिपकली, एक परिवार के आठ लोग बीमार
नगला दानसहाय में खाना खाने से बीमार हुए परिवार के लोग जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए - फोटो : amar uajala
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के नगला दानसहाय में दाल में छिपकली के गिर जाने से एक ही परिवार के आठ लोगों की हालत खराब हो गई। हालत खराब होने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन


नगला दानसहाय निवासी अरविंद कुमार के घर पर शनिवार की शाम को दाल बनी थी। परिजनों ने दाल के साथ खाना खाया था। बाद में बर्तन साफ किए तो देखा उसमें छिपकली मरी हुई पड़ी थी। कुछ देर बाद दाल को खाने वालों की हालत खराब होने लगी। एक-एक कर हर किसी को उल्टी के साथ शरीर में खुजली होने की शिकायत होने लगी। सभी को जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


इनमें अरविंद कुमार (45), अरविंद का बेटा शेखर (15), शेर सिंह (21) एवं हेमंत (13), शीला देवी (40) पत्नी अरविंद कुमार, शिखा निवासी बनवारा थाना जसराना, रौनक (3), रश्मि निवासी बनवारा जसराना शामिल हैं। घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। थाना लाइनपार के एसओ संजय सिंह ने कहा कि नगला दान सहाय में कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। परंतु किस कारण बीमार हुए यह जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed