फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   श्रमिक नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने निकाला जुलूस

श्रमिक नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने निकाला जुलूस

Sat, 18 May 2019 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने निकाला जुलूस
Dharna - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। तोड़फोड़ के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज गए श्रमिक नेता रामदास मानव और अन्य श्रमिकों की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर कई महिलाएं शनिवार को सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने श्रमिक नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया।
विज्ञापन


सुबह कुछ महिलाएं करबला चौराहे पर एकत्रित हुईं। इनके हाथों में तख्तियां थी। इन पर लिखा था मजदूर एकता जिंदाबाद, मानव को आजाद करो..। स्टेशन रोड से नारेबाजी करते हुए महिलाएं गांधी पार्क पहुंचीं। यहां से महिलाएं आर्य नगर स्थित सदर विधायक के आवास की ओर बढ़ रही थीं। इससे पहले ही पुलिस ने महिलाओं के जत्थे को रोक दिया। पुलिस ने कहा कि श्रमिकों की मांगें मान ली गईं हैं। महिलाएं कानून हाथ में न लें।
विज्ञापन


विरोध करने पर पुलिस ने कुछ महिलाओं को जीप में बैठा लिया और कुछ देर बाद छोड़ दिया। महिलाओं ने श्रमिक नेता रामदास मानव को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। महिलाओं ने सेवायोजकों के इशारे पर श्रमिकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। थाना दक्षिण, उत्तर आदि थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने समझा-बुझा कर महिलाओं को जूलुस समाप्त करने की हिदायत देकर यहां से हटा दिया। जुलूस में ऊषादेवी, ममता, रेशमदेवी, मीरादेवी, गुड्डी देवी, सीमादेवी आदि कई महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाशवाणी रोड पर चूड़ी से लदा ठेल पलटा
थाना रामगढ़ क्षेत्र में आकाशवाणी रोड पर कुछ लोगों ने चूड़ी से लदे दो ठेल को पलट दिया। इस दौरान गहमागहमी की स्थिति हो गई। थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। ठेल पलटने से चूड़ी के तोड़े भी टूट गए। कुछ लोग जुड़ाई के लिए चूड़ी ले जाने का विरोध कर रहे थे। उनके अनुसार इनके हाथों में डंडे भी थे। पुलिस के पहुंचते ही ठेल पटलने वाले भाग गए। श्रमिक खलील पुत्र मुहम्मद कदीर का कहना है ठेल पटलने से काफी तोडे़ टूट गए हैं। पुलिस को जानकारी दे दी गई है। रामगढ़ थाना प्रभारी का कहना कि चूड़ी का ठेल पलटने की जानकारी पर थाने से फोर्स भेजा गया था। अभी ठेल पलटने से हुए नुकसान के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

श्रमिक समस्याओं के समाधान की मांग दोहराई
कांग्रेस नेता व पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। कांग्रेस नेता के अनुसार समाधान नहीं होने पर अब महिलाएं भी सड़कों पर उतर रहीं हैं। धर्म सिंह यादव ने जिला प्रशासन से जुड़ाई श्रमिकों से बातचीत कर समाधान की मांग दोहराई।

-------


कुछ महिलाएं गांधीपार्क की ओर गई थी। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस कर दिया था। जुलूस निकालने जैसी बात मेरे संज्ञान में नहीं है। रामगढ़ क्षेत्र में चूड़ी तोड़ने की कुछ सूचना मिली थी, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जानकारी कराई जा रही है।
अजय कुमार तिवारी - नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed