{"_id":"5c8554f8bdec22145f538620","slug":"91552241912-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33हजार और किसानों के खातों में पहुंचाई जा रही सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33हजार और किसानों के खातों में पहुंचाई जा रही सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
33 हजार और किसानों के खातों में पहुंचाई जा रही सम्मान निधि
-अभी तक लगभग दो लाख, पांच हजार किसानों का डाटा लॉक
फिरोजाबाद। किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले में अभी तक लगभग दो लाख, पांच हजार कृषकों का डाटा लॉक कराया गया है। योजना के प्रथम चरण में एक लाख 22 हजार किसानों को सम्मान निधि की प्रथम किस्त जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रथम चरण के शुरुआती दौर में तहसील स्तरीय सत्यापन के उपरांत लगभग 89 हजार किसानों के खातों में सम्मान निधि की प्रथम किस्त के रूप में दो-दो हजार की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। हाल ही में हुए सत्यापन के उपरांत लगभग 33 हजार किसान पात्रता की श्रेणी में मिले हैं। इन किसानों के खातों में सम्मान निधि की धनराशि हस्तांतरण की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत दो लाख, पांच हजार किसानों का डाटा लॉक किए जाने की तैयारी चल रही है।