फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   893 candidates took the Vidya Gyan exam at three centres.

Firozabad News: फोटो तीन केंद्रों पर 893 परीक्षार्थियों ने दी विद्याज्ञान परीक्षा

Mon, 04 Dec 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
893 candidates took the Vidya Gyan exam at three centres.
फिरोजाबाद। तीन केंद्रों पर दो पाली में रविवार को विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें कक्षा पांचवीं के 893 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पास होने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन



विद्याज्ञान स्कूल में शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए एमजी बालिका इंटर काॅलेज, शिकोहाबाद के पाली इंटर कालेज और जसराना के एलआर इंटर काॅलेज में परीक्षा हुई। पहली पाली में पंजीकृत 731 में से 432 ही छात्राएं परीक्षा देने पहुंची। दूसरी पाली में पंजीकृत 749 में से 461 छात्र शामिल हुए। विद्याज्ञान के वालिंटियर ने बताया कि पास होने वाले छात्र-छात्राओं को सीतापुर और बुलंदशहर में संचालित स्कूलों में कक्षा छठवीं में प्रवेश दिलाया जाएगा। जहां वे कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन



वही जसराना के लोक राष्ट्रीय इंटर काॅलेज में हुई परीक्षा की पहली पाली में 292 बालिकाओं में से 179 एवं दूसरी में 352 बालकों में से 236 ने परीक्षा दी। शिकोहाबाद के पालीवाल इंटर कॉलेज में पहली पाली में 277 छात्राओं में से 194 व दूसरी पाली में 293 परीक्षार्थी शामिल हए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed