फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   814 grams of gold seized from a passenger at the railway station

Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर यात्री से 814 ग्राम सोना पकड़ा

Mon, 15 Apr 2024 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
814 grams of gold seized from a passenger at the railway station
टूंडला। शनिवार मध्यरात्रि राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को 814 ग्राम सोने के साथ पकड़ा है। पुलिस ने सोने के साथ पकड़े गए यात्री से पूछताछ करते हुए जीएसटी टीम को मौके पर बुला लिया। यात्री से बरामद सोने की कीमत 60 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस हर आने जाने वाले रेलयात्री पर नजर बनाए हुए है। शनिवार रात्रि 12.30 बजे करीब ऊंचाहार एक्सप्रेस से उतरकर एक रेलयात्री प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंचा तभी यात्री की गतिविधियों से संदेह के घेरे में आ गया। राजकीय रेलवे पुलिस ने यात्री को रोकते हुए उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें सोना निकला। जो 814 ग्राम था। यात्री ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम धीरज कुमार गौड़ निवासी गांव सतोहा गोवर्धन रोड थाना हाईवे जिला मथुरा बताया।
विज्ञापन

यात्री का कहना था कि वह कानपुर से ठोस सोना लाता है तथा मथुरा में आभूषण तैयार कराकर कानपुर ले जाता है। पुलिस ने उससे बिल आदि की मांग की तो वह नहीं दिखा सका। ऐसे में जीआरपी ने जीएसटी टीम को मौके पर बुला लिया। जीआरपी प्रभारी अरविंद भारद्वाज का कहना है कि पकड़े गए सोने की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। पूछताछ के बाद जीएसटी की टीम कार्रवाई करेगी। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ आए उसके साथी की कोई संलिप्तता न होने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed