फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   80 year old woman committed suicide by hanging herself with her sari

Firozabad News: 80 साल की वृद्धा ने साड़ी से फंदा कसकर दी जान

Sun, 20 Jul 2025 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 20 Jul 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
80 year old woman committed suicide by hanging herself with her sari
सांकेतिक 
- घर के पास प्लाट में लोहे के एंगल पर साड़ी से बनाया था फंदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में शनिवार रात एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला ने साड़ी से फंदा कसकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह चार बजे परिजन ने वृद्धा का शव साड़ी के फंदे से लोहे के एंगल में बगल के प्लाट में लटकते देखा तो हैरान रह गए। प्रारंभिक जांच में घरेलू परेशानी की वजह से आत्महत्या की बात सामने आई है।

नगर पंचायत मक्खनपुर की नई बस्ती नवादा निवासी रामादेवी (80) ने शनिवार की रात घर के पास प्लाट में साड़ी से फंदा कसकर जान दे दी। रविवार सुबह जगार होने पर परिजन को मामले की जानकारी हो सकी। परिजन ने बताया कि मृतका रामादेवी के दो बेटे और एक बेटी है। शनिवार रात बेटा सत्यभान, उसकी बेटी और बहन घर में थी। खाने के बाद सभी लोग रात में 12 बजे तक बैठकर आपस में बातचीत करते रहे। इसके बाद रामादेवी पहली मंजिल पर अपने कमरे सोने चली गईं। रात एक बजे में बेटी का बेटा ड्यूटी के बाद आया तो वह भी अपने कमरे में सोने चला गया। इसके बाद सुबह चार बजे सत्यभान ने देखा तो रामादेवी का शव साड़ी के फंदे से पड़ोस के खाली प्लाट में लटका हुआ था। आसपास के लोगों की मदद से फंदा काटकर रामा देवी को नीचे उतारा गया। लेकिन तब उनकी सांसें थम चुकी थी। सीओ शिकोहाबाद प्रवीन तिवारी ने बताया कि सत्यभान की पत्नी की शादी के दो साल बाद मौत हो गई थी। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। लेकिन इस वजह से रामादेवी काफी परेशान थी। प्रारंभिक जांच में घरेलू परेशानी में आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed