फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   लोकसभा चुनावी खर्चे में अभी तक चाचा पर भतीजा भारी

लोकसभा चुनावी खर्चे में अभी तक चाचा पर भतीजा भारी

Thu, 11 Apr 2019 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा  चुनावी खर्चे में अभी तक चाचा पर भतीजा भारी
सपा सांसद अक्षय यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
 
विज्ञापन

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने चुनाव खर्च का पहला ब्योरा प्रशासन की निगरानी टीम को सौंप दिया है। चुनाव खर्च में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अक्षय यादव नंबर एक पर हैं जब उनके ही चाचा शिवपाल दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के उपेंद्र सिंह राजपूत खर्च करने में फिसड्डी साबित हुए हैं।
लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी 70 लाख रुपया ही तक खर्च कर सकेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भी खर्चे की निगरानी के लिए प्रेक्षक के रूप में अरविंद सुदर्शन को भेजा है। प्रेक्षक के साथ निगरानी टीमें प्रत्याशी के खर्च पर मॉनीटरिंग कर रही हैं। प्रत्याशियों के खर्चे का पहला हिसाब 11 अप्रैल को दिया जाना था।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के चुनाव खर्च के नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में लोकसभा के सभी छह प्रत्याशियों ने चुनाव खर्चे का तो हिसाब दे दिया है। इसमें सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव ने अभी तक चुनाव खर्च चार लाख 42 हजार 983 रुपया पांच पैसे खर्च दिखाया है। जबकि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने तीन लाख 83 हजार 230 रुपया व पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने दो लाख 93 हजार 750 रुपया का खर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी डा. चंद्रसेन जादौन ने दो लाख 29 हजार 271 रुपया खर्च किया तो निर्दलीय राजवीर सिंह ने 30 हजार 31 रुपया खर्च किया है। वहीं सबसे कम खर्च भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के उपेंद्र सिंह राजपूत एडवोकेट ने 28 हजार तीन सौ रुपया खर्च किया है।

प्रथम चरण का सभी छह लोकसभा प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा मिला है। इसके अपनी सूची से मिलान भी किया जा रहा है। मतदान होने तक प्रत्याशी को दो बार और हिसाब देना होगा।
अनुराग श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed