फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   खुला तेल बेचने पर आरएम इंटरप्राइजेज फर्म के टैंक पर जड़ा ताला

खुला तेल बेचने पर आरएम इंटरप्राइजेज फर्म के टैंक पर जड़ा ताला

Mon, 11 Mar 2019 11:25 PM IST
anant jain anant anant
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
खुला तेल बेचने पर आरएम इंटरप्राइजेज फर्म के टैंक पर जड़ा ताला
oil - फोटो : dumi pic

विज्ञापन
शिकोहाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को मैनपुरी चौराहा के पास खुला तेल बेचने वाली फर्म पर कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों ने फर्म के ऑयल टैंकों पर ताला जड़ दिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह की टीम ने राममोहन गुप्ता की न्यू आरएम ट्रेडर्स नाम से संचालित फर्म जहां पाम ऑयल और कॉर्टन सीट ऑयल बनता है पर कार्रवाई करते हुए टैंकों में भरे पाम आयल 2000 लीटर और कॉर्टन सीट आयल 1600 लीटर के टैंकों को सील कर दिया।
विज्ञापन


खाद्य विभाग की टीम में रविभान सिंह खाद्य निरीक्षक, अनिल कुमार व संतोष कुमार मौजूद रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि फर्म को सील कर दिया है। खुला तेल बेचने पर प्रतिबंध है। तेल के दो नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरी और मावा के नमूने जांच को भेजे
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को रेलवे पुल के पास सोफीपुर में विक्रेता मुरारीलाल को मावा ले जाते हुए पकड़ा। मावा की गुणवत्ता संदेह होने पर एक नमूना जांच को भेजा। वहीं, दुकानों पर मावा बेचने के लिए जा रहे विक्रेता सत्यवीर से एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।


पेमेश्वर गेट, रेलवे लाइन में संचालित बेसन निर्माण इकाई मेसर्स ज्योति ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण किया गया। मौके पर विनिर्मित एवं भंडारित बेसन की गुणवत्ता में संदेह होने पर विक्रेता नितिन गुप्ता से बेसन का नमूना जांच के लिए भेजा है।

छारबाग, सोफीपुर में वीरेंद्र सिंह की दुकान का निरीक्षण किया। यहां कचरी भरी हुई थी इसमें मिलावट की आशंका पर इसका भी नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed