{"_id":"6701adfb0749b2b1240500b4","slug":"71-more-bags-of-dap-and-npk-found-in-former-secretarys-house-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-134716-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पूर्व सचिव के घर से 71 बोरी और मिली डीएपी व एनपीके मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पूर्व सचिव के घर से 71 बोरी और मिली डीएपी व एनपीके मिली
Sun, 06 Oct 2024 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र के तिलियानी निवासी पूर्व सचिव नवीन कुमार के घर से जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने 71 बोरी खाद और बरामद की है। इसमें 51 बोरी एनपीके के साथ 20 बोरी डीएपी शामिल हैं। पूर्व सचिव के खिलाफ थाना सिरसागंज में अभियोग दर्ज कराया गया है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के तिलियानी निवासी साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव नवीन कुमार के घर से 125 बोरी डीएपी की पकड़ी गई थीं। गोपनीय सूचना पर एसडीएम सिरसागंज रंजीत कुमार सिंह व जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने छापेमारी की थी तो ट्रैक्टर से उतर रही थीं। एआर कोपरेटिव सतीश कुमार एवं उप जिला कृषि अधिकारी विष्णु शंकर ने जांच की तो यह डीएपी दतावली समिति से गई थीं। आखिर समिति के सचिव को निलंबित कर दिया था।
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि पूर्व सचिव नवीन कुमार के घर पर और डीएपी होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर शनिवार को उन्होंने दोबारा जांच की। नवीन कुमार के घर पर 20 बोरी डीएपी तथा 51 बोरी एनपीके और बरामद की गई है। उन्होंने डीएपी एवं एनपीके के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दिए जाने के कारण उसे कठफोरी पुलिस चौकी के सुपुर्दगी में दे दिया है। वहीं पूर्व सचिव के खिलाफ थाना सिरसागंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।