{"_id":"665cda8162bc4f584a04de26","slug":"70-lakh-cc-rich-road-in-abbas-nagar-forgot-to-make-tracks-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-125874-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अब्बास नगर में 70 लाख से सीसी युक्त सड़क बनाई, पटरी बनाना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अब्बास नगर में 70 लाख से सीसी युक्त सड़क बनाई, पटरी बनाना भूले
Mon, 03 Jun 2024 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अब्बास नगर से खैरगढ़ नए बाईपास तक सीसी सड़क बनाने में 70 लाख रुपया खर्च कर दिया। लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। साइड पटरी नहीं बनाने के कारण घरों में गंदा पानी भर रहा है। वहीं सीसी सड़क काफी ऊंची होने के कारण वाहन निकलने पर हादसा होने की संभावना बनी रहती है। क्षेत्रीय नागरिकों ने उक्त सड़क की साइड पटरी बनवाए जाने की मांग की है। ताकि समस्या से राहत मिल सके। कार्यदायी संस्था ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। तीन माह पूर्व लगभग 70 लाख की धनराशि खर्च कर फिरोजाबाद-हलपुरा मार्ग पर अब्बास नगर क्षेत्र सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क बनने पर क्षेत्रीय नागरिक काफी खुश हुए थे कि अब समस्या से निदान मिलेगा। लेकिन 1100 मीटर लंबा सीसी मार्ग क्षेत्रीय लोगों एवं राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया। विभागीय अफसरों की मानें तो निविदा शर्ताे में उल्लेखित होने के बाद भी कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा सीसी मार्ग को बनाने के बाद साइड पटरी नहीं बनाई। साइड पटरी नीचे होने कारण दिन और रात के वक्त सीसी मार्ग से गुजरने वाले राहगीर एवं वाहन चालक आए दिन हादसा का शिकार होते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत चूड़ी एवं खाद्य सामग्री ढोने वाले ठेल श्रमिकों को होती है। थोड़ा ध्यान नहीं दें तो उनके ठेल पलट जाते हैं। जिससे श्रमिकों को नुकसान झेलना पड़ता है। बताते हैं कि यह सड़क नगर विधायक केप्रस्ताव पर बनाई गई थी। सड़क के सहारे दोनों ओर साइड पटरी बनाने के लिए शिकायतें भी क्षेत्रीय जनता के द्वारा की गई। लेकिन ठेकेदार ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है।
नाली हुईं चोक, पटरी पर जलभराव से समस्या हुई विकराल-
थाना रामगढ़ के सामने नाले की पुलिया से सुपर फाइन ग्लास हाेते हुए अब्बास नगर तक बनी सीसी सड़क शहर से हलपुरा एवं खैरगढ़ कस्बा तक सबसे सुगम रास्ता है। लेकिन साइड पटरी कच्ची होने के कारण चार पहिया वाहन चालक इस मार्ग से निकलने में कतराते हैं। वहीं सीसी मार्ग ऊंचा होनेे एवं साइड पटरी कच्ची होने के कारण अब्बास नगर,रहमतनगर सहित नई आबादी क्षेत्र के करीब आधा दर्जन मोहल्ला में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। साइड पटरी कच्ची होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी अब साइड पटरी पर ही भरता है।
कई कारखानाें के गुजरते हैं मजदूर
70 लाख की लागत से बनी इस सड़क से होकर कई शिक्षण संस्थानों के साथ साथ सुपर फाइन ग्लास,टीपी ओवरसीज,कई भंगार स्टॉक हैं। साइट पटरी इन सभी के लिए वर्षाकाल में खासी मुसीबत बनेगी।
विज्ञापन
-भराव की मिट्टी नहीं मिलने एवं चुनावी व्यस्तता के कारण सीसी मार्ग की साइड पटरी का काम अधूरा रह गया है। ठेकेदार से वार्ता कर जल्द ही साइड पटरी को बनाने का काम किया जाएगा। ताकि क्षेत्र की जनता को समस्या से निजात मिल सके। - अतर सिंह, एक्सईन पीडब्ल्यूडी फिरोजाबाद