{"_id":"69601600cb1d43a7710674f8","slug":"63460-students-applied-for-pariksha-pe-charcha-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-164793-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: परीक्षा पे चर्चा में 63,460 विद्यार्थियों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: परीक्षा पे चर्चा में 63,460 विद्यार्थियों ने किए आवेदन
Fri, 09 Jan 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर जिले में लापरवाही नजर आई है। आवेदक छात्रों को परीक्षा में शामिल कराया जाएगा, इसमें उत्तीर्ण छात्रों को प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। छात्रों के मन से परीक्षा का डर दूर करने के लिए हर साल प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा करते हैं। इसमें मेधावी छात्र कार्यक्रम से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ते हैं। इस बार भी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। इसी क्रम में जिले में 191891 छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराने लक्ष्य मिला था। इसमें माध्यमिक शिक्षा के लिए 98045 और बेसिक शिक्षा विभाग से 93846 आवेदन कराए जाने थे।
जिलेभर के स्कूलों में नोडल अधिकारी अश्वनी जैन ने आवेदन कराए। जिले के स्कूलों से अब तक 63460 रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराए जा चुके हैं, जो लक्ष्य का सिर्फ 33.07 प्रतिशत है। आगरा मंडल में फिरोजाबाद तीसरे नंबर पर है।
जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने कहा कि 63 हजार से अधिक आवेदन जिले में हो गए हैं। आवेदन करने वाले छात्रों की अब परीक्षा होगी। इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर, उत्कृष्ट श्रेणी में आने वाले छात्रों को प्रधानमंत्री आवास जाने का अवसर मिलेगा। साथ ही परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वह प्रधानमंत्री से रूबरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
अभी भी जारी हैं पंजीकरण
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया अभी भी जारी है, जो 11 जनवरी तक चलेगी। ऐसे में आवेदन की संख्या में वृद्धि हो सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से आवेदन के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं।