फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   62 teachers found absent in December

Firozabad News: दिसंबर में 62 शिक्षक मिले गैरहाजिर

Thu, 02 Jan 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
62 teachers found absent in December
फिरोजाबाद। लगातार किए जा रहे निरीक्षण के बाद भी शिक्षक स्कूलों से नदारद दिख रहे हैं। जनपद में टास्क फोर्स की ओर से किए गए निरीक्षण में दिसंबर के अंतिम पखवाड़े में बड़ी संख्या में शिक्षक गैरहाजिर मिले। प्रेरणा पोर्टल से अपडेट आने के बाद में विभाग की ओर से 62 शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। जिला प्रशासन के साथ शिक्षाधिकारी स्कूलों में निरीक्षण करते हैं और रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं। शासन से भी जिला स्तरीय टास्क फोर्स को हर महीने स्कूलों के निरीक्षण करने का लक्ष्य दिया जा रहा है। दिसंबर में जिला स्तरीय अधिकारियों के टास्क फोर्स ने बड़ी संख्या में शिक्षकों को गैरहाजिर पाया। प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर जिले में 16 से 30 दिसंबर तक होने वाले निरीक्षण में 62 शिक्षक-शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिले, जो पिछले कुछ पखवाड़ों में गैरहाजिर मिले शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी अधिक है। बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने बड़ी संख्या में शिक्षकों की गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए इन शिक्षक-शिक्षिकाओं से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed